BHILWARA

विधायक डॉ. बैरवा ने किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन, पात्रों को पट्टे वितरित


शाहपुरा।  नगर पालिका परिसर में गुरुवार को वार्ड नंबर 25 और 26 का शिविर आयोजित किया गया। शिविर का अवलोकन विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया और पात्र लाभार्थियों को आवासन पट्टे, नामांतरण प्रमाणपत्र एवं भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

नगर पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी एवं आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया कि शिविर में नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। पालिका द्वारा 11 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए, साथ ही 31 रोड लाइटें दुरुस्त की गईं और 3 नई लाइटें लगाई गईं। प्राप्त 1 सफाई शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।



विद्युत विभाग ने 5 शिकायतों का समाधान किया, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषाहार योजना के तहत 4 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 1 आवेदन का निस्तारण किया गया तथा पोषण ट्रैकर पर 4 लाभार्थियों की एफआरसी व ई-केवाईसी की गई।
चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर में 44 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र बोहरा, पार्षद दुर्गालाल कहार, मोहन गुर्जर, लालाराम नायक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश धाकड़, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!