Bhilwara News

केरखेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच लाली बाई का पदभार ग्रहण समारोह, विधायक गोपाल खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएँ

बिजोलिया। ग्राम पंचायत केरखेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच लाली बाई के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह एवं आत्मीयता के साथ हुआ। समारोह में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सहभागिता कर नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत का नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आकांक्षाओं और विश्वास को पूरा करने का महत्वपूर्ण दायित्व है। गांव के प्रत्येक परिवार तक विकास की सुविधाएँ पहुँचाना, मूलभूत समस्याओं का समाधान करना तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने केरखेड़ा के विकास में हरसंभव सहयोग का विश्वास भी दिलाया।

समारोह में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, जिला परिषद वार्ड 44 प्रत्याशी नरोत्तम धाकड़, बिजोलिया पालिका प्रतिनिधि मानव तिवाड़ी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा, शांति लाल जोशी, जगदीश पुरी, सरपंच प्रतिनिधि राजू भील, दलपत सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल बैरागी, बूथ अध्यक्ष कमलेश राठौड़, शक्ति केंद्र संयोजक पिंटू शर्मा, नरेश गुर्जर, भेरू गुर्जर एवं रामलाल गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!