Bhilwara News

कार्यभार संभालने से पहले ही विकास कार्यों में जुटीं नवनिर्वाचित सरपंच ,दीपावली से पहले नीम का खेड़ा को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य

मांडलगढ़। ग्राम पंचायत नीम का खेड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच सीता देवी भील ने पदभार ग्रहण करने से पहले ही गांव के विकास और स्वच्छता को लेकर पहल शुरू कर दी है। दीपावली के पर्व को देखते हुए उन्होंने पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई सहित आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए काम शुरू करवाए हैं।

सरपंच सीता देवी भील का उद्देश्य दीपावली से पहले ग्राम पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए वे स्वयं विकास कार्यों की निगरानी कर रही हैं और अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करवाने में जुटी हैं। 4 नवंबर को आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!