BHILWARA

ऊपरमाल खेराड भील समाज ने निकाली वाहन रैली

माल का खेड़ा…..सोराज सिंह चौहान

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी भील समाज ने विशाल वाहन रेली रखी गईं हैं। जो अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर रेसुन्दा से मकरेडी, कामा, बिजोलिया मार्केट होते हुए भील समाज छात्रावास पहुंचीं।
इस दौरान भील समाज अपने पारम्परिक वाद यंत्रो व पारम्परिक हथियार तीर धनुष हाथों में लिए गाते नाचते हुए छात्रावास पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान खेराड क्षेत्र साईंपीपला, माल का खेड़ा उन्दरो का खेड़ा से होते हुए भी वाहन रेली बिजोलिया छात्रावास पहुंची। कार्यक्रम में भील समाज के महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
शिमला भील द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान धर्मराज भील सतकुडिया व तुलसीराम वार्डपंच माल का खेड़ा ने सभी गणमान्य पंच पटेलों व युवाओं से अपने समाज में हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का आग्रह किया। शिक्षा का जीवन में महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य कन्हैया लाल जी भील ने की है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिमला भील , सुमित्रा भील बालिकाओं ने राजस्थानी,व देश भक्ति गानों पर प्रस्तुतियां दी।
*इस दौरान रामलाल सरपंच श्रीनगर, छीतरलाल, मोहनलाल, दुर्गा लाल, जगदीशप्रसाद, माल का खेड़ा नटवर, बाबू लाल, दुर्गा शंकर राणा ,भेरूलाल खडीपुर , ओमप्रकाश आठ,शंकर लाल सतकुडिया, प्रभुलाल दानपुरा राधेयशयाम , नाराण, सुरेश दानपुरा ,राम प्रसाद सतकुडीया, गोपाल, नदलाल पुरहितो का खेडा, प्रभु लाल, चमनलाल,, नन्दलाल, समस्त उपरमाल खेराड भील समाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!