ककरोलिया माफी में बाड़े में दिखा अजगर का बच्चा, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ककरोलिया माफी गांव में एक रिहायशी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक विशालकाय सरीसृप प्रजाति का जीव दिखाई दिया। गांव के गोपाल शर्मा के पशुओं के बाड़े में करीब 3 फीट लंबा अजगर का बच्चा रेंगता हुआ पाया गया, जिसे देखकर परिवार और आसपास के लोग सहम गए, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंपा ।
ग्रामीण बलराम वैष्णव ने बताया की बाड़े में स्नान करने के दौरान पवन शर्मा की नजर इस वन्यजीव पर पड़ी, तो तुरंत वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर के बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया । इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कार्यवाहक वनपाल कमलेश रैगर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों ने पूरी सुरक्षा के साथ रेस्क्यू किए गए अजगर के बच्चे को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया । कार्यवाहक वनपाल कमलेश रैगर ने बताया कि वन्यजीव पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ था ।
इसके बाद विभाग की टीम ने अजगर के बच्चे को आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सवाईपुर कोटड़ी के बीच कोठारी नदी के प्राकृतिक रिहायशी इलाके में सुरक्षित छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक परिवेश में रह सके । वन्यजीव के सुरक्षित रेस्क्यू और रेस्क्यू के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है । इस दौरान प्रकाश वैष्णव, महावीर जोशी, कल्याण वैष्णव आदि कई मौजूद थे ।।






















































