Bhilwara News

चांद जी की खेड़ी जैन मंदिर में मनाया भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव

अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा के बाद चढ़ाया निर्वाण लाडू, मंदिर शिखर पर फहराई ध्वजा

सलावटिया। चांद जी की खेड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हुआ। समाजजनों ने भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। शांतिधारा मनोहर लाल, दीपक कुमार एवं प्रदीप कुमार पाटनी परिवार की ओर से की गई। इसके बाद भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और निर्वाण कांड पाठ किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। इस अवसर पर मंदिर के शिखर पर ध्वजा भी चढ़ाई गई।

निर्वाण महोत्सव के दौरान हिरालाल पाटनी, सुजानमल पाटनी, कैलाश काला, वीरेन्द्र पहाड़िया, दिलीप पाटनी सहित समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। पूरे आयोजन में जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान महावीर के सिद्धांतों और अहिंसा के संदेश का स्मरण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!