Bhilwara News

आग की चपेट में आया किसान का बाड़ा, 7 ट्रॉली भूसा जलकर राख; हजारों के नुकसान की आशंका

शक्करगढ़
थाना क्षेत्र के खेजड़ियां गांव में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक लगी आग ने किसान को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की चपेट में आने से प्रभुलाल भुरा बलाई के घर के पास बने बाड़े में रखा करीब 7 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद अचानक बाड़े में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोटर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका गया।

घटना की सूचना शक्करगढ़ सरपंच सतीश मंत्री एवं पटवारी महेंद्र मीणा को दी गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मौका मुआयना करवाकर हुए नुकसान का आकलन करने तथा उचित आर्थिक सहायता एवं राहत दिलाने की मांग की है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मेहनत की कमाई राख में तब्दील

किसान के लिए खेत में तैयार किया गया भूसा पशुओं के चारे का महत्वपूर्ण सहारा होता है। एक ही घटना में 7 ट्रॉली भूसा जलने से किसान के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासन से उचित मुआवजे की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!