Bhilwara News

विक्रमपुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच राधा देवी मीणा ने संभाला पदभार

बिजौलिया । पंचायत समिति क्षेत्र की विक्रमपुरा ग्राम पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित सरपंच राधा देवी मीणा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जगदीश खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, निवर्तमान सरपंच संतरा देवी धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मानव तिवारी, शांतिलाल जोशी, कमलेश कोली, सुखपुरा सरपंच मुकेश धाकड़, भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश मीणा, शंकर, राजेश धाकड़, उपसरपंच ओमप्रकाश धाकड़ एवं पूर्व सरपंच चंदा देवी दरोगा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में नंदलाल धाकड़, राजेश धाकड़, संजय जैन, पप्पू धाकड़, अर्जुन मीणा, रमेश मीणा, नरेश दरोगा, प्रभुलाल धाकड़, कमलेश, राजमल एवं सुगनलाल धाकड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!