Bhilwara News

गोपालपुरा टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली को लेकर विवाद, बार-बार लग रहा लंबा जाम

वाहन चालकों ने टोल कर्मचारियों के व्यवहार और व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, आरएसआरडीसी से नियमित मॉनिटरिंग व कार्रवाई की मांग

राम सिंह धामनिया
धामनिया। त्रिवेणी-जहाजपुर स्टेट हाईवे पर स्थित गोपालपुरा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूली को लेकर वाहन चालकों और टोल कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। विवादों के चलते हाईवे पर बार-बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सोमवार, 16 नवंबर को भी एक वाहन चालक और टोल कर्मचारी के बीच शुल्क को लेकर कहासुनी हो गई। इसके चलते टोल प्लाजा के पीछे वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन चालकों का आरोप है कि टोल कर्मचारियों के पास न तो निर्धारित यूनिफॉर्म दिखाई देती है और न ही पहचान पत्र (आईडी कार्ड)। नहीं है इसके बावजूद भी टोल वसूली के दौरान यात्रियों के साथ उचित व्यवहार और यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर केवल शुल्क वसूली पर जोर दिया जाता है, जबकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और यातायात सुचारू रखने की जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं निभाया जा रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी कई बार शिकायतें करने के बावजूद कर्मचारियों के व्यवहार और टोल की व्यवस्थाओं में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
लोगों ने आरएसआरडीसी यूनिट भीलवाड़ा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से टोल संचालक और कर्मचारियों की मनमानी जारी है।

नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने आरएसआरडीसी यूनिट भीलवाड़ा से गोपालपुरा टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं में सुधार, टोल कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो ग्रामीणों को मजबूरन टोल कर्मचारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!