Bhilwara News

कोटड़ी के रेवती रमण शर्मा ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
जसवंत पारीक आकोला।
कोटड़ी निवासी रेवती रमण शर्मा ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। बीकानेर में आयोजित 42वीं राजस्थान स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में रेवती रमण शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रेवती रमण शर्मा ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
उनकी इस उपलब्धि पर कोटड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों एवं परिवारजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!