संविधान दिवस पर बाकरा में बाबा साहब को किया नमन, ग्रामीणों ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

ग्राम विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को दिलाई संविधान की शपथ
शक्करगढ़।
संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बाकरा में गुरुवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत कार्मिकों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी हंसराज बैरवा ने उपस्थित ग्रामीणों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है।
इस अवसर पर सरपंच राकेश खटीक सहित ग्रामीणों ने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया
इस दौरान वार्डपंच महावीर लुहार
रमेश मेघवंशी ,देवीलाल मीणा सहित अन्य मौजूद रहे



