BHILWARA

विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने किया पोस्टर का विमोचन14 वां रक्तदान शिविर 8 सितंबर को होगा आयोजित

        
शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों, राज्य कर्मचारियों, समाज सेवायों द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला 14 वां रक्तदान शिविर इस वर्ष 8 सितंबर सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि रक्तदान शिविर की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। उक्त शिविर को लेकर आज  विधायक डॉ लाल राम बैरवा ने पोस्टर का विमोचन किया और रक्तदान और पौधारोपण जैसे मानवीय कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमार मीणा, परमेश्वर प्रसाद कुमावत, सत्यनारायण खटीक, सूर्य प्रकाश वैष्णव, सुनील दत्त शर्मा, बजरंग आचार्य और अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा 5 सितंबर 2011 से ही प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है।  अब तक के पिछले 13 शिवरों से 1600 से भी अधिक यूनिट जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक में दे चुके हैं साथ ही प्रतिवर्ष रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधे भेंट करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!