BHILWARA

माण्डलगढ़ में तिरंगा यात्रा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे , भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन


माण्डलगढ़। माण्डलगढ़ मे तिरंगा यात्रा रैली का भव्य  आयोजन हुआ जिसमें विधानसभा क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उमड़े। विधायक गोपाल शर्मा के सानिध्य में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ उपखण्ड के बीगोद नगरपालिका से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में बाइक,कार के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता तिरंगा  यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए । तिरंगा यात्रा बीगोद,त्रिवेणी, होड़ा होते हुए  माण्डलगढ़ पुरानी आबादी स्थित भवरिया की माता जी मन्दिर पर पहुंची । इससे पूर्व बीगोद,त्रिवेणी होड़ा,माण्डलगढ़ में क्षेत्रवासियों द्वारा  जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उधर रैली में भारत माता के जयकारो से देश भक्ति माहौल का नजारा दिखा।  आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए विधायक गोपाल शर्मा के सानिध्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक शर्मा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में उपजिला प्रमुख शंकरलाल गुजर,जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट,प्रदेश प्रभारी ब्रजराजकृष्ण उपाध्याय सहित गणमान्य लोगो ने भाग लिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!