BHILWARA

राजेन्द्र मार्ग स्कूल में मेगा टिंकरिंग डे कार्यक्रम का आयोजन


विद्यार्थियों ने तकनिकी कौशल का परिचय देते हुए वेक्यूम क्लीनर तैयार किया

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत मेगा टिंकरिंग डे बड़े उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल खटीक ने की। अटल लेब इंचार्ज श्रीमती अर्चना जोशी, प्राध्यापक ने बताया कि रिजनल मेंटर उमेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने तकनिकी कौशल का परिचय देते हुए वेक्यूम क्लीनर तैयार किया तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को अनूठे तरीकों से एकीकृत करते हुए, नवीनएसटीईएम परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने न केवल तकनीकी कौशल को बढ़ावा दिया, बल्कि टीम वर्क, संचार और डिजाइन थिंकिंग क्षमताओं को भी मजबूत किया। यह प्रेरणा का दिन था, जहाँ युवा मन ने कक्षा की सीमाओं से परे कल्पना करने, नवाचार करने और सोचने का साहस किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!