BHILWARA

काछोला थाने में दीपावली व मेले को लेकर हुई सीएलजी बैठक


विक्रम सिंह काछोला

आगामी दीपावली पर्व व पारंपरिक दस दिवसीय मेले के मद्देनज़र काछोला थाने में सीएलजी (सिटीजन लायजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने की
बैठक में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध व यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली व मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए बाईपास व मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि जाम की स्थिति न बने

सीएलजी सदस्यों ने भी आमजन से शांति, सौहार्द व स्वच्छता बनाए रखने की अपील की इस दौरान पुलिस कर्मियों व सीएलजी सदस्यों ने सामूहिक रूप से त्यौहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की हे
बैठक में थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा एएसआई श्रवण सिंह मीणा इंद्राज मीणा काछोला प्रशासक रामपाल बलाई ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी भाजपा नेता व विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी संपत सिंह सोलंकी भगवान मंत्री सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई मोहित गगरानी आदि ग्रामीण मौजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button