BHILWARA

शाहपुरा के चाणक्य स्व. कैलाश काबरा की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटे गए फल व बिस्किट

शाहपुरा।
शाहपुरा की राजनीति को दिशा देने वाले, मिलनसार स्वभाव के धनी व भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे स्वर्गीय कैलाश जी काबरा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांचा बस्ती व गाडोलिया बस्ती में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट व केले वितरित कर पुण्यतिथि मनाई गई।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने स्व. काबरा को शाहपुरा की राजनीति का चाणक्य बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में संगठन को मजबूत करने से लेकर जनसेवा तक हर मोर्चे पर उल्लेखनीय कार्य किए। वे न केवल जिला परिषद सदस्य रहे, बल्कि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के रूप में भी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

स्व. काबरा की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता से आत्मीयता से मिलते थे और सभी को सम्मान देते थे। उनकी मिलनसारिता आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। वे आजीवन मानवता की सेवा में समर्पित रहे और शाहपुरा की राजनीति में एक से अनेक बनाने का कीर्तिमान उनके ही नाम रहा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में युवा नेता दीपक पारीक, सोशल मीडिया प्रभारी विट्ठल शर्मा, नवल सोनी, देवीलाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता नाथू लाल कोली, मिडोलिया सरपंच प्रतिनिधि बालूराम जाट, देवकिशन गाडरी, सोहन गाडोलिया, दारा सिंह गाडोलिया सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने स्व. काबरा की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!