BHILWARA

हर्षोल्लास के साथ निकली पदयात्रा


शक्करगढ़।

मेज नदी के किनारे स्थित रामदेव भण्डारे की पदयात्रा मंगलवार को गाजे–बाजे एवं हर्षोल्लास के साथ प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुई। यात्रा बरोदा होते हुए प्राचीन ग्राम काबरी स्थित रामदेव जी मंदिर पर पहुँची, जहाँ विधिवत समापन हुआ।

यात्रा में सैकड़ों पदयात्री नाचते–गाते, रामदेव जी के निशान एवं ज्योत के साथ आगे बढ़ते रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। वहीं समापन के उपरान्त शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सभी भक्तगण अपने-अपने घरों को लौट गए।

उल्लेखनीय है कि मेज नदी किनारे स्थित रामदेव भण्डारे में विगत एक माह से रामदेव सेवा समिति शक्करगढ़ तथा आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से निःशुल्क चाय–पानी, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जा रही थी। मंगलवार को निकली पदयात्रा के साथ ही इस सेवा भंडारे का समापन हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!