BHILWARA

कुएं से पानी निकालते समय हादसा – महिला की मौत


*विक्रम सिंह @काछोला*

काछोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जस्सू जी का खेड़ा के नाथ जी का खेड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर बकरियां चराने गई उर्मिला पत्नी किसन गुर्जर (आयु लगभग 27 वर्ष) कुएं से पानी निकालते समय अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की मौत पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!