BHILWARA

ठाकुर जी कल करेंगे सरोवर स्नान, चावंडिया में 4 घंटे भक्तों के साथ‌ जल‌ क्रीड़ा करेंगे ठाकुर जी


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बनकाखेड़ा, चावंडिया, बड़ला, रेड़वास, कुड़ी बोरखेड़ा खजीना खरेड़ कांदा आदि कई गांवों में कल जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी सरोवर स्नान करने के लिए जाएंगे,

शुभ मुहूर्त में भक्तों की कंधों पर विराजमान होकर ठाकुर जी सरोवर में जल क्रीड़ा करने के बाद नगर भ्रमण करेंगे, जहां जगह-जगह ठाकुर जी की आरती व स्वागत किया जाएगा ।

चावंडिया गांव में जलझूलनी महोत्सव पर ठाकुर जी 4 घंटे तक चामुंडा माता तालाब में भक्तों के साथ जल क्रीड़ा करेंगे, दोपहर 1:15 बजे चारभुजा नाथ चामुंडा माता तालाब में पहुंचेंगे, जहां पर सायं 5:15 बजे तक सरोवर में भक्तों के साथ जल क्रीड़ा कर सरोवर में भ्रमण करेंगे, इस द्वारा ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी, वही सायं 5:15 बजे सरोवर में महा आरती के बाद ढोल नगाड़े डीजे के साथ शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो रात भर गांव में भ्रमण करेगी ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!