BHILWARA

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


*आदर्श कार्यकर्ता वही है जिसमें संघ के प्रति निष्ठा हो – साध्वीश्री उर्मिला कुमारी*

भीलवाड़ा 2 सितंबर। तेरापंथ धर्मसंघ की चतुर्थ संघीय संस्था तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह एवं संबोध कार्यशाला का आयोजन आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री उर्मिला कुमारी जी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि टीपीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन चोरडिया रहे। अध्यक्षता निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू, टीपीएफ के राष्ट्रीय सहमंत्री राकेश सुतरिया, सेंट्रल जोन अध्यक्ष लक्ष्मीलाल गांधी, तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती नीतू ओस्तवाल उपस्थिति थे।



समारोह में साध्वी श्री उर्मिला कुमारी जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि एक संस्था तभी कार्य कर सकती है जब उसके कार्यकर्ता सक्षम हो, शिक्षित हो, सक्रिय हो और प्रशिक्षित हो। एक आदर्श कार्यकर्ता से अपेक्षा है कि उसमें संघ के प्रति निष्ठा हो, ज्ञान और आचार विचार का समन्वय हो। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। गायिका सुश्री जीविका चौरडिया और सुश्री निष्ठा गांधी ने संघ गीत का संगान किया।

इस अवसर पर नवमनोनीत अध्यक्ष श्रीमती सपना कोठारी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष प्रमोद पीतीलिया, डॉ कमलेश चौरडिया, स्वीटी नैनावटी, वरुण पितलिया, मंत्री बादल मेहता कोषाध्यक्ष सुष्मित दक, सहमंत्री सुखवीर बूलिया, सौरभ कावड़िया, रीना बाफना, सुनयना रांका सहित संरक्षक मंडल, उपक्रमों के प्रभारी, सहप्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी को शपथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन चौरडिया ने दिलाई। निवर्तमान ब्रांच अध्यक्ष प्रशांत सिंघवी ने दायित्व हस्तांतरण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ कमलेश चौरड़िया ने किया। आभार मंत्री बादल मेहता ने व्यक्त किया।

समारोह में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती अमिता बाबेल, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अमित  मेडतवाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष अभिषेक कोठारी, टीपीएफ के पूर्व राष्ट्रीय सहमंत्री नवीन वागरेचा, अंकुर बोरदिया, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद पीतलिया, पूर्व ब्रांच अध्यक्ष भैरूलाल बापना, डॉ गौतम रांका, करण सिंह सिंघवी, वरिष्ठ सदस्य डॉ आर एल पीतलिया, डॉ एल एल सिंघवी सहित क्षेत्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी, टीपीएफ सदस्य एवं समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति  रही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!