BHILWARA

आकोला में तेजाजी महाराज का मेला संपन्न ।


जसवंत पारीक आकोला,
कस्बे में सोमवार को बनास नदी के किनारे स्थित तेजाजी मंदिर पर  वार्षिक मेले का आयोजन किया गया।  इस दिन सुबह से ही ग्रामीण तेजा स्थानक पर धोक लगा कर प्रसाद चढ़ा कर खुशहाली की कामना करते दिखे।

वहीं दोपहर में कस्बा सहित क्षेत्र के होलीरडा, खजीना, सोपुरा गांवों के ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते हुए तेजाजी महाराज की झंडी लेकर पहुंचे जिसे विधि विधान से मंदिर पर चढ़ाया गया।

वहीं ग्रामीणों ने मेले में जमकर खरीददारी की और चाट ,पकौड़ी का आनंद लिया। मेले में निकटतम चांदगढ़, अद्सीपुरा, खजीना, होलीरड़ा, गेगा का खेड़ा, सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया । मेले में तेजा नवयुवक मंडल के सदस्यों ,ग्राम पंचायत , बदलियास पुलिस थाना प्रशासन ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!