BHILWARA

नयानगर में चल रहा अवैध खनन, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग



श्मशान भूमि पर खुदाई का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बिजोलिया। उपखंड क्षेत्र के नयानगर गांव में कथित अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बुधवार को आदिवासी भील समाज के लोगों ने तहसीलदार ललित डीडवानिया को ज्ञापन सौंपकर श्मशान भूमि पर हो रहे अवैध खनन को तुरंत रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत नयानगर क्षेत्र में स्थित श्मशान भूमि पर पिछले कुछ समय से अवैध रूप से खुदाई और पत्थर निकासी का कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि खनन करने वालों ने वहां बनी पत्थर की दीवार तक हटा दी और भूमि को नुकसान पहुंचाते हुए पत्थरों के जोटे डाल दिए। इससे श्मशान स्थल की पवित्रता और स्वरूप प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज जगह है । जिसका उपयोग भील समाज द्वारा अंतिम संस्कार के लिए किया जाता है। जहाँ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध खनन कर सार्वजनिक भूमि को क्षति पहुंचाई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन कार्य तत्काल बंद करवाया जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही मौके का निरीक्षण करवाकर श्मशान भूमि को सुरक्षित करने की मांग भी उठाई गई।

ज्ञापन देने वालों में सूरजमल, शंकर, मांगीलाल, गोपाल, चुन्नीलाल, मोड़ा, कैलाश, सुमित्रा, भंवरी, कमला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button