BHILWARA

बीगोद@बीगोद में नव गठित नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन में भारी गड़बड़ी का मामला,



परिसीमन दोबारा नहीं किया तो आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा


माण्डलगढ़ उपखण्ड के बीगोद कस्बे की नव गठित नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन में भारी अनियमितता को लेकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त हैं, ओर जनसंख्या के अनुपात में समान परिसीमन दोबारा करने की माँग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने मार्फ़त उपखण्ड अधिकारी के जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।


सामाजिक कार्यकर्ता मुनीर लोहार के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को प्रेषित पत्र में बताया कि ग्राम बिगोद कस्बे में कुल 25 वार्डो का गठन किया गया है जिसमें 6-6 वार्ड में जनसंख्या 900 से 950 तक रखी गई है तथा 10 व 12 वार्ड में जनसंख्या 200 से 350 ही रखी गई हैं तथा 5-7 वार्डो में जनसंख्या 500 से 700 हैं उक्त सभी वार्डो के परिसीमन में समानीकरण नहीं कर राजनैतिक फायदा उठाने के उद्वेश्य से मनमर्जी से वार्डों को बांटा गया। जिससे कुछ वार्डो में जनसंख्या बहुत कम है तो कुछ वार्डों में जनसंख्या निर्धारित से अधिक हैं ऐसी स्थिति में उक्त सभी वार्डों की जनसंख्या का निर्धारण पुनः करवाकर वार्डो का परिसीमन दोबारा किया जाना आवश्यक है। जिससे नगरपालिका के आगामी चुनाव में मतदाता ‘को सही वार्ड मिल सके।तथा अनियमितता दूर हो सके।

पत्र में बताया कि जनसंख्या का मापदण्ड’ सही नही होने से उक्त वार्डो में होने वाले आगामी नगर पालिका चुनाव भी प्रभावित होने की सम्भावना बनी हुई है। परिसीमन में मुस्लिम बस्ती के वोटो को टारगेट करते हए  तथा नेताओ के दबाव में वोटर लिस्ट का पारूप तैयार किया हे और वार्डों को संख्या के आधार छोटा ओर बडा कर दिया हे अगर वार्डों का परिसीमन सही नही किय गया तो समस्त मस्लिम समाज आगामी लोकसभा, विधानसभा एवं नगरपालिका चुनाव’ का पूर्ण बहिष्कार करेगे तथा समान रूप से वार्डों का गठन नही किया गया तो उग्र आन्दोलन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने में बीगोद निवासी वसीम लोहार, जमील लोहार, हामिद लोहार, इरफान लोहार, अब्दुल रहमान सिलावट सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button