BHILWARA

नवकार मंत्र का संदेश लेकर बिजौलियां पहुंची रथ यात्रा, तपोदय तीर्थ में हुआ अभिनंदन


बिजौलियां। विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में जैन दर्शन के मूल मंत्र नवकार मंत्र की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही नवकार रथ यात्रा का नगर एवं श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पर विराजमान दिगंबर मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं सुप्रभ सागर महाराज का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने रथ का अभिनंदन कर श्रद्धा व्यक्त की।



जीतो राजस्थान की ओर से आयोजित इस प्रदेशव्यापी यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, सौहार्द और मानवीय सामंजस्य का संदेश देना है। इस अवसर पर मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व पर युद्ध का साया मंडरा रहा है और चारों ओर अशांति का वातावरण है। ऐसे समय में नवकार मंत्र के माध्यम से समस्त प्राणियों के सुख-शांति की कामना की जानी चाहिए तथा पूरे विश्व में अहिंसा की स्थापना होनी चाहिए।



पूज्य संघ ने आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक समाजजनों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर नवकार मंत्र के जप के माध्यम से विश्व शांति की कामना करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जैन समाज के लाभचंद पटवारी, पंकज हरसौरा, अनिल नागौरी, श्रीपाल नलवाया, अनिल गोधा, नरेंद्र चावत, अमित ठग, हेमंत ठोला, रूपलाल गोधा, सुमित सेठिया, राजेश बगड़ा, करण नलवाया, विमल बाकलीवाल, राजेंद्र सेठिया सहित महिला मंडल की कई सदस्याएं एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button