BHILWARA

आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के आह्वान के साथ भराए संकल्प पत्र


भीलवाड़ा 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत सांसद जन संवाद केंद्र पर सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए गए। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल एक कागज़ नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा और सम्मान का संकल्प है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी।



इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व वोकल फॉर लोकल अभियान के जिला संयोजक कल्पेश चौधरी, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, अभिश्रुता सोलंकी, शशांक बिरला, रागिनी गुप्ता, राजसाध वैष्णव, दीपक पाराशर, मोहिनी माली, बबलू कुमावत, रोनक हिंगड़, पूरण डिडवानिया, राजेश सेन लालचंद्र सेन, नारायण रैगर, विमल जैन, गौतम शर्मा, हेमेंद्र सिंह उपरेड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!