BHILWARA

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा की शक्ति केंद्र बैठकों का आयोजन


गंगापुर। भारतीय जनता पार्टी गंगापुर नगर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राणा प्रताप, भगत सिंह, सुभाष एवं विवेकानंद शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और बलिदान को याद किया।


इस अवसर पर विधायक लादूलाल पीतलिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं विधानसभा प्रवासी प्रभारी सज्जन सिंह ने बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक मजबूती पर मार्गदर्शन दिया।
नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने बताया कि बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में नगर मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
बैठक में  हेमेंद्र फुलवरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष दया सैनी, मुरली मनोहर  प्रकाश पीछोलिया, मोतीलाल गहलोत, जमनेश खटीक, मुकेश पुरी, रमेश साहू, आशुतोष, बालू गुर्जर, अरुण टांक, निखिल हेड़ा, सोहन रैगर, रमेश माली, यज्ञदत्त शर्मा, नंदकिशोर माली, धर्मेश खटीक, कमलेश सेन, लक्ष्मण बैरवा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button