BHILWARA

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “राष्ट्रीय सुरक्षा पर भू-स्थानिक दृष्टिकोण: एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य” का आयोजन


सांगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के भू-सूचना विज्ञान विभाग एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (NRC-ICSSR) के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “राष्ट्रीय सुरक्षा पर भू-स्थानिक दृष्टिकोण: एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य” का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजीत कुमार कर्नाटक, माननीय कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर,इसरो (ISRO) से डॉ. पाठक  उपस्थित रहे!
सेमिनार के संयोजक डॉ. लोकेश त्रिपाठी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और सेमिनार की थीम पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि प्रो. कर्नाटक ने “विजन भारत 2047” के संदर्भ में सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि डॉ. पाठक एवं लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर ने ड्रोन तकनीक के उपयोग एवं महत्व को “सिंदूर ऑपरेशन” के उदाहरण से समझाया।संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने विभाग को इस सार्थक पहल के लिए बधाई दी तथा विषय से जुड़े नीतिगत पहलुओं और व्यवहारिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. संदीप चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सेमिनार के सह-संयोजक डॉ. मुकेश शर्मा एवं समन्वयक डॉ. विकास  सोमानी रहे। कार्यक्रम का संचालन  डॉ. सीमा काबरा एवं डॉ. नेहा सभरवाल ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!