BHILWARA

सर्राफा व्यवसायियों से 14 लाख का सोना हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार


भीलवाड़ा  । भीमगंज थाना पुलिस ने सर्राफा व्यवसायियों से करीब 14 लाख रुपये मूल्य का सोना हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 126.9 ग्राम सोना, 58.870 ग्राम चांदी और 1 लाख 51 हज़ार 21 रुपये नकद बरामद किए हैं।

थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की  25 सितंबर को सर्राफा व्यवसायी योगेश सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी चंदन क्षेत्रपाल (33), निवासी महेशपुर, पश्चिम बंगाल, हाल बहाला, भीलवाड़ा, जो सोने के आभूषण बनाने का कारीगर है, उनसे आभूषण तैयार करने के लिए लेकर गया और शुद्ध सोना हड़प कर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।



जिसपर विशेष टीम ने तकनीकी आधार पर सुराग जुटाते हुए पश्चिम बंगाल में आरोपी को डिटेन किया और पूछताछ की । जिसमे उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से सोना, चांदी और नकदी बरामद कर गिरफ्तार किया है ।  पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!