BHILWARA

एनसीपीसल द्वारा संचालित सिंधी लैंग्वेज कोर्स के सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित


भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में चल रहे बाबा शेवाराम साहब के वार्षिक प्राकट्य उत्सव में पधारे भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीरथानी ने राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद (NCPSL) द्वारा संचालित सिंधी लैंग्वेज कोर्स के सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। सभा के जिला प्रवक्ता पंकज आडवाणी ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा मित्रो द्वारा ली जा रही कक्षाओं की प्रगति, विद्यार्थियों की उपस्थिति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही समाज में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर समाज चल रही कुरीतियों एवं बच्चों के संस्कारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदी मातृ भाषा ज्ञान से युवाओं को इतिहास और संस्कृति का ज्ञान बढ़ेगा, सिंध के गौरव में इतिहास की जानकारी द्वारा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भारतीय संविधान का गठन किया गया था।

ओम प्रकाश गुलाबानी ने दीपावली बाद सभा के सभी सदस्यों एवं शिक्षामित्रों के दीपावली मिलन समारोह पर किसी रमणीय स्थान पर आयोजित करने के बारे में भी विचार रखे। जिला प्रभारी किशोर कृपलानी ने प्रभारी ने बताया कि NCPSL की भीलवाड़ा में 49 कक्षाओं में 787 विद्यार्थीयों को 31 शिक्षा मित्र पढ़ा रही है। बैठक के बाद सभी ने महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसानी, मीना निमरानी, धीरज पेशवानी, पुरुषोत्तम परियानी, बलराम किशनानी, अधिवक्ता दीपक खूबवानी  उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!