BHILWARA

हरिहर सावन महोत्सव : तिलस्वां शिवमहापुराण कथा महोत्सव का पोस्टर विमोचन

गुरला। सावन मास की शुभ वेला में भारतवर्ष एवं क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली के मंगल संकल्प के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा इस वर्ष भी बाबा तिलस्वां महादेव की पुण्यधरा पर रेवतीरमण लाल के सान्निध्य में आनंदपूर्वक सम्पन्न होगी।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों के क्रम में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही और आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक श्रद्धालुओं तक आमंत्रण पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इसी क्रम में 12 जुलाई 2025, शनिवार को सावन मास के द्वितीय दिन बाबा तिलस्वां महादेव के पावन सान्निध्य में कथा स्थल पर महाध्वज स्थापना पूजन संपन्न होगा। साथ ही आसपास के ग्रामों व कस्बों में स्थित श्री चारभुजा मंदिरों पर “श्रीध्वज अर्पण निमंत्रण मनुहार यात्रा” का शुभारंभ भी किया जाएगा।

इस अवसर पर रमेशचंद्र त्रिपाठी, हरिप्रकाश पारीक, गोपाल लढ़ा, ओम प्रकाश माहेश्वरी, परमेश्वर पाराशर, सुशील व्यास सहित श्रीवल्लभ संकीर्तन सेवा संघ परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!