BHILWARA

पुलिस ने 48 घंटे में ट्रेलर चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। पुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिंदल सॉ लिमिटेड कंपनी की पार्किंग से चोरी हुए ट्रेलर को मात्र 48 घंटे में बरामद कर लिया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई थानाधिकारी पुष्पा कासोटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने बताया की भैरूलाल जाट (निवासी बोरडा बावरियान, थाना शाहपुरा) ने 28 जुलाई को थाना पुर में रिपोर्ट दी थी कि 26 जुलाई को उसका ट्रेलर जिंदल कंपनी की पार्किंग में खड़ा था। जब वो 28 जुलाई को पार्किंग लौटा , तो ट्रेलर वहां नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की । इसके बाद टीम ने सीसीटीवी विश्लेषण और आसूचना के माध्यम से कार्य करते हुए चोरी गए ट्रेलर को टोंक जिले के दुणी क्षेत्र से बरामद किया।

इस मामले में आरोपी रामरूप मीणा (उम्र 27) और रोहित मीणा (उम्र 19), निवासी देवखेड़ा, थाना दुणी, जिला टोंक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!