BHILWARA

डॉ. आयुषी दाधीच को लंदन में प्रतिष्ठित आईसीयू फैलोशिप , शाहपुरा की बहू ने बढ़ाया परिवार व प्रदेश का मान

शाहपुरा

जन सेवा हॉस्पिटल (एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज) की एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. आयुषी दाधीच को लंदन के होमरटन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल, एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में आईसीयू फैलोशिप प्राप्त हुई है। यह फैलोशिप उन्हें ई-डैक परीक्षा व इंटरव्यू के बाद मिली।

डॉ. आयुषी वर्तमान में वहीं सीनियर क्लिनिकल फेलो – आईसीयू के रूप में कार्यरत हैं। वे जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर से एमबीबीएस और एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर से एमडी कर चुकी हैं। उनके पास एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर का 6 वर्षों का अनुभव है, और वे यूके के GMC में पंजीकृत चिकित्सक हैं।

डॉ. आयुषी शाहपुरा के व्यास परिवार से संबंध रखती हैं और डॉ. शाश्वत व्यास की पत्नी हैं, जो स्वयं स्कॉटलैंड से प्रशिक्षित सर्जन हैं।

उन्होंने कोविड काल में ICU टीम का नेतृत्व किया और ब्रोंकोस्कोपी, वेंटिलेशन, ट्रेकियोस्टॉमी जैसी तकनीकों में दक्षता प्राप्त की। वे कई अंतरराष्ट्रीय शोध व मेडिकल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा रही हैं।

टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “डॉ. आयुषी ने अपने परिश्रम और ज्ञान से यह गौरव हासिल किया है।”

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!