BHILWARA

मूंगफली खरीद कोटा बढ़ाने की मांग, बनवारी धाकड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

किसानों की परेशानी देखते हुए MSP कोटा 25% से बढ़ाकर 50% करने की अपील

मांडलगढ़ । किसानों की समस्याओं को लेकर युवा नेता बनवारी धाकड़ ने शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूंगफली की सरकारी खरीद का कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की है।

[metaslider id=”6401″]



धाकड़ ने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा मूंगफली खरीद का कोटा केवल 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

[metaslider id=”6448″]

जैसे ही पोर्टल खुला, यह कोटा एक मिनट में ही पूरा भर गया, जिससे अधिकांश किसान अपनी मूंगफली का पंजीकरण तक नहीं कर पाए। इस कारण किसानों में निराशा का माहौल है।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई किसानों की उपज गोदामों में पड़ी हुई है, लेकिन सीमित कोटे के चलते वे लाभ से वंचित हैं। ऐसे में सरकार को किसानों के हित में तत्काल कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लेना चाहिए ताकि अधिक से अधिक किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ ले सकें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!