BHILWARA

हनुमान नगर में होटल पर मारपीट, 62 हजार की लूट:ट्रेलर साइड लगाने के विवाद में चालक-खलासी पर हमला, केस दर्ज


हनुमान नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल पर ट्रेलर साइड लगाने को लेकर हुए विवाद में चालक और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उनसे 62 हजार रुपए भी लूट लिए गए।

गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुचलवाड़ा बायपास स्थित होटल प्रियांशी पर देर रात करीब एक बजे हुई। सावर थाना क्षेत्र के आलोली निवासी कालूराम गुर्जर ने हनुमान नगर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई केदार गुर्जर के साथ जयपुर से माल खाली कर लौट रहे थे।

[metaslider id=”6401″]



उन्होंने होटल पर अपना ट्रेलर साइड में खड़ा किया और चाय पीने गए। रिपोर्ट के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने उन्हें ट्रेलर ठीक से साइड लगाने को कहा। केदार ने गाड़ी एक ओर कर दी, लेकिन इसके बाद भी होटल मालिक ने उनके साथ गाली-गलौज की और कुछ अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया।

[metaslider id=”6448″]



करीब 10 मिनट बाद एक अल्टो कार में चार अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी आरोपियों ने मिलकर कालूराम और केदार के साथ लोहे के पाइप और लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में कालूराम के दो दांत और एक दाढ़ टूट गई, जबकि उसकी पीठ पर भी चोट के निशान हैं। केदार के सिर पर वार किया गया, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया।हमलावर दोनों भाइयों को बेहोश छोड़कर मौके से फरार हो गए।



सूचना मिलने पर हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुबह जब ट्रेलर की जांच की गई, तो उसमें रखे 62 हजार रुपए गायब मिले, जिसका आरोप भी हमलावरों पर लगाया गया है। पुलिस ने कालूराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!