BHILWARA

सीएलजी बैठक में पुलिस ने दिया भरोसा, जनसहयोग से अपराधों पर लगेगी लगाम; राजकॉप सिटीजन ऐप अपनाने की अपील



बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
थाना बड़लियास में शनिवार को आयोजित सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) की बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस-जन सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में डिप्टी योगेश शर्मा एवं सीआई     जसवंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में आमजन की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान डिप्टी योगेश शर्मा ने राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे पुलिस से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने की अपील की।


बैठक में राधेश्याम पोरवाल, प्रशासक शिवलाल जाट, प्रशासक प्रकाश चंद्र रेगर, मुकेश जायसवाल, प्रियदर्शी पारीक, नजीर मोहम्मद, जाकिर हुसैन, भंवर लाल शर्मा, भेरू शर्मा, कैलाश चंद्र रेगर, राजेश सुवालका, मदन प्रजापत, मुकेश शर्मा, विनोद असावा, श्यामलाल प्रजापत, कैलाश सेन, जगदीश चंद्र पोरवाल, बादल पाराशर, लादू व्यास, रतन हरिजन
सहित गांव के गणमान्य नागरिक, सीएलजी सदस्य तथा थाना बडलियास का  स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

Related Articles

Back to top button