BHILWARA

*डॉक्टर्स डे पर डॉ. मंसूरी का किया अभिनंदन*



भीलवाड़ा 1 जुलाई / राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को सुभाष नगर निवासी डॉक्टर फखरुद्दीन मंसूरी का स्थानीय नेहरू गार्डन में भाईचारा कमेटी की ओर से फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया ।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तंजीम ए मुस्लेमीन सेवा सोसायटी (रजि.) के सदर शहाबुद्दीन शेख ने इस अवसर पर कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक होते हैं इसीलिए उन्हें भगवान का रूप माना जाता है जो दिन-रात लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कार्य करते हैं ऐसे मानवतावादी डॉक्टरों का समाज की ओर से अभिनंदन किया जाना चाहिए उन्होंने इस अवसर पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं अर्पित की ।
     भाईचारा कमेटी के सदर नाहर खां कायमखानी  ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत कमेटी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सदैव सम्मान करती रही है इसी कड़ी में डॉक्टरों के समर्पण सेवा और मरीजों के प्रति उनकी निष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम रखा गया , कमेटी के संयोजक शहजाद खान ने इस अवसर पर जिले के समस्त सेवाभावी डॉक्टरों को शुभकामनाएं प्रेषित की है ।
     कार्यक्रम में तंजीम मुस्लिमीन सेवा सोसाइटी के सेक्रेटरी मुबारिक हुसैन मुल्तानी , भाईचारा कमेटी के नायब सदर यासीन खां, बाबू भाई मंसूरी, खजांची फखरुद्दीन शेख, फिरोज खान आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button