BHILWARA

बाणमाता गोवटा बांध पर्यटक स्थल का करेंगे चौमुखी विकास  करेंगे 5 करोड़  रूपये के विकास कार्य


आकोला ( रमेश चंद्र डाड)प्रदेश में पर्यटकों के सबसे आकर्षक का केंद्र बने बाणमाता जी गोवटा बांध का होगा चौमुखी विकास करने का क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल ने संकल्प लिया । विधायक गोपाल खंडेलवाल  ने पर्यटक स्थल बाणमाता जी मंदिर गोवटा बांध का बारीकी से अवलोकन करते हुए ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से बाणमाता जी गोवटा बांध पर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है उन्होंने बार-बार बांध पर हो रही घटना को कंप्यूटर से लेते हुए चौमुखी विकास करने का संकल्प लिया है विधायक खंडेलवाल ने बताया कि विकास कार्यों पर 5 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे ।  मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाणमाता शक्तिपीठ  गोवटा बांध पर दर्शन कर पूजा अर्चना की।


           खंडेलवाल ने  एक भेंट में बताया कि बाणमाता शक्तिपीठ गोवटा बांध के विकास के विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। गोवटा बांध की बढ़ती ख्याति से वर्षा ऋतु में हजारों पर्यटक भ्रमण करने आते है। पर्यटकों की  सुविधा के लिए मुख्य दीवार के समीप रपट पर  पर्यटकों के स्नान करने लिए आधुनिक सुविधायुक्त घाटों का निर्माण करवाएंगे। योजना बना कर सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध भी करेंगे जिससे जल जनित हादसों पर अंकुश लग सके। खंडेलवाल ने बताया कि बाणमाता के यहां विकास के लिए 5 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

          श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने विधायक खंडेलवाल से  फलासिया से बाणमाता तक आने जाने के लिए ढाई किमी  सड़क के सुदृढ़ीकरण  चौड़ाई बढ़ाने की मांग की।  गौ शाला के पंजीयन , पक्षी घर के निर्माण , सीढ़ियों के निर्माण, उद्यान निर्माण ,पौधारोपण सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी। बाण माता क्षेत्र को डिस्पोजल और प्लास्टिक मुक्त करने की योजना  पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर  शक्तिपीठ संस्थान सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!