BHILWARA

गुलाबपुरा में बालाजी चौक सब्जी मंडी आज बंद, व्यापारियों में नाराजगी

गुलाबपुरा गोपाल तिवाड़ी
शहर की प्रमुख बालाजी चौक सब्जी मंडी आज पूरी तरह बंद रही। सब्जी मंडी बंद रहने के कारण आमजन को सब्जियों की खरीदारी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान सब्जी मंडी व्यापारियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों के बीच आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी के चलते व्यापारियों ने आज मंडी बंद रखकर विरोध दर्ज कराया।

[metaslider id=”6448″]


बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी व्यापारियों द्वारा आज इस संबंध में उपखंड अधिकारी  दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सौंपा , जिसमें नगर पालिका के अभियान के दौरान हो रही परेशानियों एवं मांगों को लेकर अपनी बात रखी जाएगी।


फिलहाल सब्जी मंडी बंद रहने से क्षेत्र में सब्जियों की आवक प्रभावित रही और बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
इस दौरान सब्जी मंडी के यूनियन अधिकारी एवं समस्त सब्जी विक्रेता उपस्थित रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button