BHILWARA

प्रेस सोसायटी की कार्यकारिणी घोषित खान महासचिव, सत्यदेव कोषाध्यक्ष बने


*भीलवाड़ा  / भीलवाड़ा प्रेस सोसायटी रजिस्टर्ड संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वनाथ पाराशर ने संरक्षक मंडल एवं सलाहकार परिषद से विचार विमर्श के बाद अपनी दो वर्षीय कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें अमिताभ जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लेखक डॉ. दीप्ति धारीवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, महेश जोशी, कपिल कुमार शर्मा, डॉ. अशोक सोडाणी को उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

शहजाद खान को महासचिव एवं सत्यदेव पाराशर को कोषाध्यक्ष का पद भार दिया गया है, इसके साथ ही सोसायटी को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने के लिए सुभाष माथुर, अंकुर पारीक, दयाराम दिव्य, महेश भारद्वाज को सचिव तथा सुरेश डोरिया को सहसचिव एवं मोहम्मद शमशाद खान को प्रचार सचिव बनाया गया है, कार्यकारिणी में अनिल जोशी, राकेश सोनी, करण सिंह गोखरू, राजेंद्र सिंह हाड़ा एवं शब्बीर खां पठान को सदस्य मनोनीत किया गया है ।


अध्यक्ष पाराशर ने बताया कि कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र,आई कार्ड, वी कार्ड एवं वाहन स्टीकर जारी किए जाएंगे तथा द्वितीय चरण में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील स्तर पर  प्रेस सोसायटी का गठन भी किया जाएगा ।
पाराशर ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन के लिए प्रेस सोसायटी की सलाहकार परिषद का  पुनर्गठन किया जाना भी प्रस्तावित है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!