BHILWARA

स्कूली विद्यार्थियों को दी ट्रैफिक नियमों के बारे मे जानकारी दी


डरे नहीं आत्म विश्वास रखे और असहज महसूस होने पर तुंरत पुलिस से मिले- थानाधिकारी हंसपाल सिंह

आसींद ।  सशक्त समाज के लिए बालकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। बच्चों के साथ कही भी कोई अनहोनी होती है तो डरे नहीं, आत्मविश्वास रखें और तुरंत पुलिस को सूचित करे। ये विचार आसींद थानाधिकारी हंसपाल सिंह ने गुरुवार को आदर्श नवोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ट्रैफिक नियमों को लेकर स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद किया ।थानाधिकारी ने बच्चों को कहा कि डरे नहीं, आत्मविश्वास रखें, मजबूत बने और किसी भी प्रकार की अनहोनी होने या असहज महसूस होने पर तुंरत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, आज के दौर में मोबाइल का सदुपयोग करने और साइबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग आदि की जानकारी देते हुए इनसे बचाव के उपाय बताए और सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव आपके लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि सहने नहीं कहने की आदत डालो और आपके साथ कुछ भी गलत होता हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दे।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन को  विद्यार्थियों को पुलिस थाने का भ्रमण करवाने का भी सुझाव दिया ताकि बच्चे पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं से रूबरू को सके।  इस दौरान बच्चों  द्वारा  कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे गए जिनका जवाब देकर थानाधिकारी हंसपाल ने उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया । बालकों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिले इसके लिए लगातार प्रभावी प्रयास किये जा रहे है। स्कूली विद्यार्थियों को दी ट्रैफिक नियमों के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, तेज रफ्तार से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसी बातों पर जोर दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। विद्यार्थियों को इन नियमों को घर पर भी बताने और उनका पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य मोतीराम बेनीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।  इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के अध्यापक गण सहित लगभग 450 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!