BHILWARA

नव मनोनीत कार्यकारिणी का जिला अभिभाषक संस्था ने किया स्वागत

नव मनोनीत कार्यकारिणी का जिला अभिभाषक संस्था ने किया स्वागत

*पुनित चपलोत*

भीलवाड़ा // जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, राजस्व महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह-सचिव आदित्य सिंह चौहान एवं पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला अभिभाषक संस्था की नव मनोनीत कार्यकारिणी के सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली (नेनवा), पीरू सिंह गौड़, वंदना आमेटा एवं आनंद शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने नव मनोनीत कार्यकारिणी को संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा वर्ष 2026 में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।
नव मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने संस्था के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!