राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100वां वर्ष : गृह संपर्क अभियान का हुआ शुभारंभ

बिजोलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी 100 वर्ष की गौरवमयी यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में गृह संपर्क अभियान चला रहा है।

इस अभियान की कस्बे में शुरुआत छोटा दरवाजा स्थिति गणेश भगवान को प्रथम निमंत्रण देकर की गई, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में हुआ।
[metaslider id=”6401″]
खंड संघ चालक दिलदार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर संगठन की 100 वर्ष की यात्रा, उसके उद्देश्यों और समाज निर्माण के संकल्पों से जन-जन को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता और एकता का संदेश फैलाना है।
[metaslider id=”6448″]
संघ के स्वयंसेवक इस दौरान समाज के समग्र विकास से जुड़े पांच प्रमुख परिवर्तन विषयों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य पर विशेष रूप से संवाद करेंगे। इन विषयों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास और सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

अभियान का लक्ष्य प्रत्येक घर तक संघ की विचारधारा, सेवा भावना और समाजहित के संकल्प को पहुँचाना है, ताकि समाज अधिक संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बन सके।



