BHILWARA

शाहपुरा-भीलवाडा रोड पर चार मील चोराहे से दौलतपुरा मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों से हादसे की आशंका


शाहपुरा@(किशन वैष्णव)शाहपुरा से भीलवाड़ा मार्ग पर चारमील चोराहे से दो किलोमीटर दौलतपुरा तक  सड़क की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। मार्ग पर जगह-जगह एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

इसी मार्ग से चार मील गांव से स्कूल के बच्चे  पढने जाते हे व धार्मिक स्थल चलानिया भेरु नाथ के हर शनिवार  रविवार को हजारो  यात्री  आवागमन के लिए नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, बावजूद इसके आज तक किसी ने सड़क की मरम्मत या सुधार की दिशा में ध्यान नहीं दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीण नारायण लाल ने जानकारी देते हुए बताया कई बार दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों की वजह असंतुलन होकर गिरते देखा गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!