BHILWARA

भगवान ने जितना दिया उसमें ही संतुष्ट रहो। ममता दीदी।


विष्णु सहस्त्र नाम की एक लाख आहुतियां दी।
जसवंत पारीक आकोला
आकोला कस्बे में चल रहे विष्णु महायज्ञ के दौरान लक्ष्मीनाथ मंदिर चौक में आयोजित हो रही नानी बाई को मायरा कथा के दूसरे दिन कथा वाचक ममता दीदी ने कहा कि हम सांसारिक जीवन में हर व्यक्ति लोभ लालच में जी रहा हे। हमें भगवान  जितना दे रहा हे उसने ही संतुष्ट रहना चाहिए। इस दौरान कथा में बताया कि  नानी बाई के ससुराल वाले बहुत लालची होते हैं और वे नरसी मेहता का मजाक उड़ाते हैं कि एक दरिद्र व्यक्ति क्या मायरा भरेगा। ओर उन्हें बड़ी बड़ी चीजों की मांग मायरे के लिए करते हे।
नरसी मेहता को जब अपनी बेटी के मायरे की सूचना मिलती है, तो वे भगवान श्रीकृष्ण को याद करते हैं क्योंकि उनके पास देने के लिए कुछ नहीं होता है।
नरसी मेहता की दीन-दशा और उनकी बेटी की चिंता का वर्णन किया जाता है, जिससे श्रद्धालु भावुक हो जाते हैं। भगवान कृष्ण अपने भक्त की लाज रखने के लिए मायरा भरने की तैयारी का संकेत देते हैं।
इस दौरान कृष्ण भजन और कीर्तन पर श्रद्धाल झूम उठे । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं आयोजित हो रहे पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ में रविवार को एक लाख आहुतियां दी गई । यज्ञाचार्य भगवती प्रसाद शास्त्री (दोवनी)व पंडित गोपाल लाल भट्ट ने बताया कि इस दिन 1 लाख विष्णु सहस्त्रनाम की आहुतियां लगाई। इससे पूर्व स्थापित देवी देवता पूजन व हवन तथा भगवान लक्ष्मी नाथ का अभिषेक और कलश व मूर्तियों का शंकरा अधिवास कार्यक्रम आयोजित हुआ । यज्ञशाला कमेटी द्वाराआकोला शिवालय के महंत रामसनेही दास जी महाराज व  फलौदी के महंत वैष्णव दास जी महाराज  का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button