BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : कार्यस्थल पर उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एसीबीईओ, जिला शिक्षा विभाग का एक्शन , बिजोलिया से रिलीव

बिजोलिया । क़स्बा स्थित ब्लॉक शिक्षा कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने पुलिस थाना बिजोलिया में दी रिपोर्ट में एसीबीईओ पर कार्यस्थल पर गलत नज़र रखने, अशोभनीय इशारे करने, पीछा करने, जातिगत टिप्पणी करने, घर जाकर दबाव बनाने और रिश्ता बनाने से इनकार करने पर पति को नुकसान पहुँचाने की धमकियाँ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

👇 वीडियो में सुने पीड़ित महिला और कार्मिको की शिकायत

रिपोर्ट के अनुसार, महिला 2019 से सीबीईओ कार्यालय बिजोलिया में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। महिला ने  बताया कि 21 सितंबर को आरोपी लगातार उसके आसपास घूमकर गलत हरकतें करता रहा। उसी दिन अवकाश होने के बावजूद आरोपी उसके घर पहुँचा और दरवाज़ा खोलने का दबाव बनाता रहा। 22 सितंबर को ऑफिस पहुंचने पर आरोपी ने उसके पति को उठाने और जान से मरवा देने की धमकी दी।

महिला ने यह भी बताया कि 10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन आरोपी ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उसे जबरन ऑफिस की ओर खींचने की कोशिश की, जिससे वह हाथ छुड़ाकर अन्य कर्मचारियों के पास चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जातिगत टिप्पणी करते हुए बार-बार रिश्ता बनाने का दबाव डालता रहा और उसकी मानसिक स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है।

अन्य कर्मचारियों ने भी की है सीबीइओ को शिकायत

जानकारी के अनुसार, नियुक्ति के बाद से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अशोक धाकड़, रतनलाल बैरवा और राकेश कुमार भी मानसिक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत सीबीईओ को दे चुके हैं।सीबीईओ ने बताया कि इन सभी शिकायतों को भी उच्च अधिकारियों तक भेज दिया गया है।


सीबीईओ ने कहा अधिकारी रिलीव, जांच शुरू

सीबीईओ मालीराम यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर उच्च अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र भीलवाड़ा अरुणा गारू के आदेश पर जांच विचाराधीन रहने तक एसीबीईओ को बिजोलिया से रिलीव कर दिया गया और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, भीलवाड़ा कर दिया गया है। मामले की जांच शाहपुरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गीता माहेश्वरी को सौंपी गई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!