BHILWARA

महुआ की दो समितियों में 920 यूरिया खाद के कट्टे  वितरण,समिति के बाहर लगी लंबी कतार।


महावीर वैष्णव महुआ

महुआ कस्बे सहित क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिताएं बढ़ा दी है रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही खेतों में सिंचाई के साथ ही यूरिया खाद की मांग बढ़ने लग जाती हैं।लेकिन पर्याप्त उपलब्धता न होने से किसानों को लगातार परेशान हो रहे हैं।इसी किल्लत के बीच बुधवार को कस्बे में ग्राम सेवा सहकारी समिति 460 यूरिया खाद के कट्टे आए और बिजोलिया क्रय विक्रय सहकारी समिति में 460 यूरिया खाद के कट्टे आए हैं और गुरुवार को अलसुबह से ही समितियों के बाहर खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।इसी दौरान कृषि विभाग के सहायक कृषिअधिकारी की मौजूदगी में यूरिया खाद वितरण किया गया।लेकिन फिर भी कई किसानों को खाद नहीं मिलने से निराश लौटना पड़ा।खाद की सूचना मिली और गुरुवार अलसुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति के बाहर पहुंच गए।कुछ ही घंटों में स्थिति ऐसी हो गई कि बिजोलिया क्रय विक्रय सहकारी समिति के बाहर लंबी लाइने लग गई और किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।जानकारी मुताबिक दोनों समितियों के बीच 920 यूरिया खाद के कट्टे खाद उपलब्ध कराए गए है।

जबकि खाद लेने पहुंचे किसानों को ग्राम सेवा सहकारी समिति में एक राशनकार्ड पर 2 कट्टे वितरण किया और बिजोलिया क्रय विक्रय सहकारी समिति में एक राशनकार्ड पर एक कट्टा वितरण किया गया।जब की खाद लेने पहुंचे किसानों की संख्या इससे कई अधिक रही ।समितियों के स्टॉक के कारण किसानों में निराशा भी देखी गई ।किसानों का कहना है कि रबी की फसल के महत्वपूर्ण चरण में ऐसे संकट का सामना करने से उत्पादन पर असर पड़ सकता हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए।मौके पर बड़ी संख्या में किसानों सहित महिलाए भी मौजूद रही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!