BHILWARA

*सालमपुरा माता के गन्दगी का आलम, अंग्रेजी बबूल से परेशानी, नहीं तो पार्किंग, नहीं रोड लाइट व्यवस्था श्रद्धालु परेशान*

*सत्यनारायण सेन गुरला*

गुरला/ पुर क्षैत्र के प्रसिद्ध झांतला माता मन्दिर जिसे सालमपुरा या बीड़ा का माता जी के नाम से जाना जाता है जो नगर निगम भीलवाड़ा व विधान सभा भीलवाड़ा के अन्तर्गत आता है जो मूलभूत सुविधाओं से महरूम है परंतु नगर निगम के अधिकारियों इस स्थान के लिए कोई सुविधा नहीं उपलब्ध करा रही हैं

माता रानी के मुख्य द्वार पर गन्दगी से वहां श्रद्धालु रुक नहीं सकते हैं और अंग्रेजी बबुल की टहनियां के नीचे झुकी हुई है जिससे लोगों को चोट पहुंच रही हैं, साथ ही बाहर रोड लाइट नहीं होने से श्रद्धालुओं  को खतरा बना रहता है और पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से वाहन खड़े करने में परेशानी होती है सड़क किनारे झाड़ियों व विलायती बबूल से वाहन चालकों को दुर्घटना होने की संभावना है

*माता के भक्तों की मांग*
सालमपुरा माताजी के श्रद्धालु ने माता जी के मुख्य द्वार पर गंदगी को हटाते हुए रोड के दोनों किनारे सीमेंट ब्लॉक किया सीसी रोड 500 –  500 मीटर पुर व सालमपुरा की और बनवाएं, पार्किंग व्यवस्था बनवाई, विलायती बबूल वह अन्य झाड़ियां को रोडो से हटवा कर छायादार पेड़ लगाया जाए, रोड लाइट के 10-10 खंबे पुर और सलामपुरा साइड में लगवाएं जाए , सुलभ शौचालय की मरम्मत कर सप्ताह में दो दिन सफाई करवाई जाए

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!