BHILWARA

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जन-जागरूकता गोष्ठी कल बिजौलिया में एसीबी टोल फ्री 1064 व व्हाट्सएप हेल्पलाइन के प्रचार पर रहेगा फोकस


बिजौलिया।
राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान द्वारा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, को सुबह 11.00 बजे कस्बा बिजौलिया स्थित सामुदायिक भवन में एक गोष्ठी आयोजित की जाएगी।



उप अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पारसमल ने बताया कि एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही एसीबी की आमजन तक पहुंच को आसान बनाने और जनता के साथ संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

गोष्ठी में कस्बे के आम नागरिकों के साथ व्यापार मंडल, माइंस एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तथा मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!