BHILWARA

सेन समाज विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों का विवाह, लग्न पत्रिका वितरण एवं कमेटी गठन, 3 जनवरी को आयोजित किया जाएगा


*सत्यनारायण सेन गुरला*

भीलवाड़ा, सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन ऊपरेड़ा ने बताया कि हरनी महादेव में बसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त पर सेन समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 9वां भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 51 जोड़ों का विवाह होगा विवाह समिति कार्यालय प्रमुख सुरेश सेन कुंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वधु पक्ष द्वारा वर पक्ष को भेजे जाने वाले लग्न पत्रिका श्री विनायक जी की स्थापना करते हुए मंत्रोच्चार के साथ समाज के सम्माननीय लोगों की उपस्थिति में वधु पक्ष के परिवार को सोनी धर्मशाला में मुख्य विवाह पुरोहित द्वारा लग्न पत्रिका लिखवाए जाएंगे और वितरण किए जायेंगे, जो वर पक्ष को भिजवाए जाएंगे इसके साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की जाएगी

समिति अध्यक्ष दुर्गा शंकर सेन मांडल, सचिव बाबू लाल चाखेड़, कोषाध्यक्ष गोपी लाल सेन समेलिया और कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू, नरेश सईंवाल, और गीता भाटी महिला मंडल टीम के नेतृत्व में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विवाह सम्मेलन के लिए विभिन्न कार्यसमितियों का गठन किया जाएगा, जिनमें पांडाल व्यवस्था, आमंत्रण, भोजन व्यवस्था, और सामाजिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इस अवसर पर सेन समाज के सभी सदस्यों के साथ-साथ समाज में कार्यरत सभी समितियों, महिला मंडल और संगठनों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि सम्मेलन को भव्यता प्रदान की जा सके और सफल बनाया जा सके जिसके लिए सभी से सहयोग और समर्थन की अपील की गई है विवाह समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सेन कटार, पूर्व अध्यक्ष भगत सेन, बालू लाल सेन, और सत्यनारायण सेन रूपपुरा ने समस्त सेन समाज से अनुरोध किया है कि वे हरनी महादेव में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग और समर्थन प्रदान करें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!