BHILWARA

ग्रामीण क्षेत्रों में दुसरे दिन फिर छाया घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित, घने कोहरे से विजिबिलिटी रही कम


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, रेड़वास, कुड़ी, खजीना, खरेड़, पिथास, सोलंकिया का खेड़ा, कांदा आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को दुसरे दिन भी घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है ।

क्षेत्र में प्रातः 10 बजे तक भी कोहरा छाया रहा, कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से 20 मीटर की दुरी भी स्पष्ट रुप से दिखाई नही दी । ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और वाहन चालक सुरक्षा के मद्देनज़र हेडलाइट का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं ।

कोहरे के साथ हल्की फुहार पड़ने से पेड़-पौधों से पानी टपक रहा है, कोहरे से ठंड बढ़ने के कारण ग्रामीण अलाव तापकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं । लगातार बने कोहरे से यातायात के साथ-साथ दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं । शीत लहर व सर्द भरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाने से लोगों की धूजणी छुटी, दोपहर करीब 1 बजे बाद सुर्य देव के दर्शन हुए ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!